बेगूं | बागपुरा से बेगूं आ रहे सवारियों से भरे ओवरलोड टेम्पो डोराई के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई। चालक सहित 9 लोग घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायल महिलाओं को चित्तौड़गढ़ रेफर किया है।
बेगूं पुलिस ने बताया कि बेगूं, डोराई, बागपुरा रोड पर अनियंत्रित टेम्पो पलटने से बागपुरा निवासी रुकमा बाई 60 प|ी बागा भील की मौत हो गई। गंभीर घायल रुकमा, मूली व कमला भील को बेगूं से चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। रुकमा की हालत गंभीर होने से उसे चित्तौड़गढ़ से उदयपुर ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं बागपुरा निवासी खूमा पुत्र गोकुल भील, मेघली प|ी खूमा भील, धापू, दोली, फती, प्रेम बाई भील सहित टेम्पो चालक बागपुरा निवासी इंसाफ पुत्र चांद खां घायल हो गए। जिन्हें बेगूं अस्पताल में भर्ती कराया गया। टेम्पो में सवार बागपुरा के यह लोग बागपुरा से बेगूं घरेलू सामान खरीदने आ रहे थे। टेम्पो पलटने की सूचना पर बेगूं पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
मंदिर परिसर में अपशिष्ट फेंका, रोष, मामला दर्ज
मंगलवाड़ | कस्बे में स्थित नवनिर्मित वासु पूज्य जैन मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह कचरे के साथ अपशिष्ट मिलने से रोष फैल गया। गुरुवार सुबह आठ बजे एक महिला ने कचरे के साथ अपशिष्ट पदार्थ व बोतलें डाल दी। मंदिर कर्मचारी श्रीलाल मेघवाल ने महिला को मना किया, लेकिन उसने फिर भी कचरा डाल दिया। इधर, सूचना मिलने पर श्रीमहावीर आध्यात्मिक जैन पारमार्थिक ट्रस्ट अध्यक्ष शांतिलाल मांडावत, महामंत्री किशन सांखला, जमनालाल कराड़, मदनलाल नागोरी, मदनलाल मेहता, रमेश भंडारी, संपत मांडावत, रोशनलाल जारोली, भोपालसिंह मांडावत, निर्मल बलाला, निवेदन लोढा, उमेश मेहता, शेषमल मांडावत आदि मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस जाब्ता भी पहुंचा और कचरे को हटवाया। जैन समाज की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।