चित्तौड़गढ़ | जगन्नाथपुरी में हो रही श्रीमद् भागवत कथा के लिए जिले से 100 लोगों का जत्था रवाना। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत रामप्रसाद जोधपुर वालों के निर्देशन में जगन्नाथपुरी में चल रही कथा सुनने के लिए पंडित मदनलाल उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार शाम ट्रेन से रवाना हुए श्रद्धालुओं शिवदत्त व्यास, सत्यनारायण जोशी, ओमप्रकाश जोशी, नंदकिशोर निर्जर, सुरेश शर्मा, गीता व्यास सहित कई भक्तों का स्वागत किया गया। ये श्रद्धालु 30 मई तक नियमित कथा सुनने के बाद लौटेंगे।