पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मावली मारवाड़ रूट पर बंद ट्रेन फिर की चालू

मावली-मारवाड़ रूट पर बंद ट्रेन फिर की चालू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ |उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल की ओर से गत 28 अप्रैल को मारवाड़ जंक्शन से मावली तक मीटर गेज पर संचालित ट्रेन को बंद किए जाने के बाद आखिरकार अब शुक्रवार से फिर से इस ट्रेन को शुरू कर दिया गया है। इससे मावली, फतहनगर, देवगढ़, गोरमघाट के यात्रियों को 22 दिन बाद फिर से राहत मिलने लगी है। मावली मीटरगेज ट्रेन गोरम घाट होते हुए मावली जाती है। बारिश के दिनों में प्राकृतिक स्थल बने गोरमघाट को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगती है। इससे वहां के निवासियों को रोजगार भी मिलता है। पहले मारवाड़-मावली मीटर गेज पर दो ट्रेन संचालित होती थी। यह ट्रेन मारवाड़ जंक्शन से सवेरे छह बजे रवाना होगी, जो 8:30 बजे देवगढ़ व दोपहर 12 बजे मावली जंक्शन पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...