चित्तौड़गढ़ | जिले में न्याय आपके द्वार अभियान के तहत कई ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे। इसके तहत सोमवार को चित्तौड़गढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत ओडूंद, कपासन की ग्राम पंचायत पांडोली, निम्बाहेड़ा की ग्राम पंचायत मिंडाना, बेगूं की ग्राम पंचायत दौलतपुरा, बड़ीसादड़ी की ग्राम पंचायत निकुंभ, गंगरार की ग्राम पंचायत उंडवा, रावतभाटा की ग्राम पंचायत लुहारिया, भदेसर की ग्राम पंचायत गरदाना, डूंगला की ग्राम पंचायत सेमलिया, पीलाखेड़ा व राशमी उपखंड की ग्राम पंचायत सोमी में शिविर लगेंगे। अगले दिन 22 मई को चित्तौड़गढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत नेतावलगढ़ पाछली, भूपालसागर की ग्राम पंचायत आकोला, निम्बाहेड़ा की ग्राम पंचायत गादोला व बेगूं की ग्राम पंचायत गोपालपुरा में शिविर लगेंगे।