चित्तौड़गढ़ | अब उदयपुर से चेन्नई के लिए अब रोजाना इंडिगो की दो नई उड़ान 6ई513/514, 6ई415/437 नॉन स्टॉप चलेगी। दक्षिण भारत से उदयपुर की डायरेक्ट कनेक्टिविटी हो गई है। नई सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को दिल्ली और मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। उदयपुर से चेन्नई का सफर ढाई घंटे का होगा। सीधी उड़ान शुरू होने से दक्षिण भारत से हैरिटेज सिटी चित्तौड़गढ़ व लेकसिटी उदयपुर में पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास होगा। दक्षिण के पर्यटक अब सीधे उदयपुर व चित्तौड़गढ़ आ पाएंगे। वहीं काफी संख्या में लेकसिटी के लोग भी बिजनेस के सिलसिले में, घूमने और शिक्षा प्राप्त करने चेन्नई जाते हैं। इससे पहले बेंगलोर के लिए सीधी फ्लाइट थी, लेकिन वह कुछ समय के बाद बंद हो गई थी। मेवाड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों का बेंगलूर आना जाता होता है।