भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा विभाग में निकाली गई द्वितीय श्रेणी नर्सिंग भर्ती के पदों को शीघ्र भरने की मांग भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक सदस्य रामेश्वर लाल बैरवा जावलियो का खेड़ा ने सीएम व चिकित्सा मंत्री को भेजे पत्र में की।
पत्र में कहा कि राज्य सरकार द्वारा निकाली गई चिकित्सा विभाग में 4155 पदों की भर्ती में आवेदन करने की तारीख आगे से आगे बढ़ाई जा रही है, सरकार से आग्रह है कि तारीख को अब अंतिम तिथि निश्चित कर इन बेरोजगार युवाओं को अति शीघ्र रोजगार दिया जाए। बेरोजगार नर्सिंग डिप्लोमाधारी कन्हैयालाल बैरवा सोनगरा की खेड़ी, संतोषकुमारी बैरवा नेवरिया, पारस बैरवा बल्दरखा, सीमा बैरवा नेवरिया, कांता जावलियों का खेड़ा, सुमित्रा बैरवा सोनगरों की खेड़ी, देवीलाल बैरवा सेमलिया, शोभालाल बैरवा साडास ने जल्द भर्ती करने की मांग की