चित्तौड़गढ़ | धनेतकलां गांव के राउमावि के खेल मैदान पर बीपीएल धनेत प्रीमियर लीग रात्रिकालीन राज्य स्तरीय ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। रविवार को मुख्य अतिथि बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश नाहटा और कैलाश जाट नेतावल व किशन चौधरी थे। धनेत कलां की (बजरंग की टीम वर्सेज धनेत खुर्द, सांवता वर्सेज नाहरगढ़ व लोधा क्लब धनेत कलां वर्सेज रंगीला क्लब धनेत कलां के बीच मैच हुए। ये जानकारी मुरलीधर शर्मा ने दी।