पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व शिविर में गोद के पुत्र को मिला रिकॉर्ड में दर्जा

राजस्व शिविर में गोद के पुत्र को मिला रिकॉर्ड में दर्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

न्याय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत बड़ोदिया में शिविर में प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़, जिला परिषद के एसीईओ दीपेंद्रसिंह राठौड़ व एसडीएम सुरेशकुमार खटीक के समक्ष कसारा खेड़ी गांव के बुजुर्ग घनश्याम शर्मा पुत्र मोड़ीराम ने बताया कि उसे 35 साल पूर्व भैरूलाल ने गोद लिया था।

वर्ष 1988 में भैरूलाल की मौत होने पर खोले गए इंतकाल में वारिस के रूप में जमीन मेरे नाम दर्ज हुई। लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में मुझे गोद लिया हुआ पुत्र नहीं दर्शा कर वास्तविक पुत्र लिख दिया गया। जबकि मेरे अन्य कागजातों में गोद लिया पुत्र लिखा है। उसके बाद उसके वारिसान के लिए यह बात परेशानी बन जाएगी। अब राजस्व रिकॉर्ड में इसे दुरुस्त किया जाए। इस पर प्रधान, एसीईओ व एसडीएम ने गिरदावर कालीचरण शर्मा व पटवारी मुकेश काबरा को जांच के निर्देश दिए। मौके पर राजस्व रिकॉर्ड में इंद्राज दुरुस्ती की गई। इधर, शिविर में चार दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल दी गई। श्रम विभाग द्वारा बालिका जन्म पर लाभांवित को 21 हजार रुपए का चेक दिया गया। बीडीओ धनसिंह राठौड़, तहसीलदार मोहनसिंह राजावत, प्रशिक्षु आरएसएस बिंदुबाला राजावत, बीईईओ सुभाष यादव, सहायक लेखाधिकारी राजेंद्रसिंह शेखावत, पंचायत प्रसार अधिकारी महावीरसिंह चौधरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। एसडीएम खटीक ने बताया कि शिविर में उपखंड द्वारा 21, राजस्व विभाग के 168 प्रकरण निस्तारित किए गए। 23 पेंशन, आठ जन्म मृत्यु व 19 श्रम पंजीयन कार्ड तैयार किए गए। सौभाग्य योजना में 21 नए कनेक्शन दिए गए।

बडोदिया पंचायत में लगा शिविर, राजस्व के 168 प्रकरणों का किया निस्तारण

खबरें और भी हैं...