चित्तौड़गढ़ | रतलाम मंडल के डीआरएम आरएन सुनकर ने रविवार दोपहर वापस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। आरपीएफ बैरक के अलावा सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर आकर ओवरब्रिज से रनिंग रूम निरीक्षण करने पहुंचे। वहां डाइवर व गार्ड लॉबी देखकर रसोई घर का अवलोकन किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर निरीक्षण कर सेलून से विंडो निरीक्षण करते हुए जोधपुर-रतलाम ट्रेन से निकल गए।