चित्तौड़गढ़ | अब तक गरीब व युवा रथ ट्रेन में बांद्रा व निजामुद्दीन जाने वाले यात्रियों को पेंट्रीकार की समस्या से जूझना होता था। यह समस्या अब रेलवे समाप्त करने जा रहा है। जुलाई से बांद्रा निजामुद्दीन गरीब रथ व बांद्रा निजामुद्दीन युवा ट्रेन में पेंट्रीकार लगेगा। रेलवे जुलाई से नई डिजाइन की पेंट्रीकार लाने जा रहा है। नई श्रेणी की पैंट्रीकार खुली हुई रहेगी। राजधानी, दूरंतो ट्रेन के मैन्यू में भी बदलाव होगा। जुलाई से हवाई जहाज की तरह रेडी टू ईट सेवा शुरू होगी। गरीब रथ ट्रेन में सुविधा घर को हटाकर मिनी पेंट्रीकार लगाने का प्रस्ताव है।