चित्तौड़गढ़ | जिला अस्पताल स्थित महिला एवं बाल चिकित्सालय के आंचल मदर मिल्क बैंक से रविवार को अजमेर मेडिकल कॉलेज के लिए एक हजार यूनिट मदर मिल्क स्थानांतरित किया गया। चिकित्सालय प्रभारी डाॅ. जयसिंह मीणा ने बताया कि गत 11 माह में 10,100 यूनिट मदर मिल्क अजमेर जिले के नवजात शिशुओं के प्राणों की रक्षा के लिए भिजवाने के बाद अब चित्तौड़ का आंचल मदर मिल्क बैंक प्रदेश का पहला मदर मिल्क बैंक बन गया है, जिसने जरूरत पूरी करने के बाद 10 हजार से अधिक यूनिट का सहयोग किसी अन्य जिले का किया। डाॅ. मीणा ने बताया कि चिकित्सालय के एसएनसीयू में भर्ती समय पूर्व जन्मे, कम वजन व गंभीर स्थिति वाले नवजात के लिए आंचल मदर मिल्क बैंक वरदान साबित हो रहा है। इसकी वजह से चिकित्सालय में शिशु के ठहराव में कमी, वजन में इजाफा व मृत्युदर में कमी दर्ज की गई है।