सरकार ने बनाए प्रदेश की 14 जेल के लिए सदस्य
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
राज्य सरकार ने कारागृहों के लिए गैर सरकारी दर्शक मनोनीत किए है। राज्य के 14 कारागृहों के लिए यह सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
इन सदस्यों में जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, गांधीनगर निवासी लीला आगाल, उपकारागृह कपासन के लिए पूर्व चेयरमैन पुष्पा वैष्णव, आशीष कुमार त्रिपाठी पुत्र बुद्घिप्रकाश, उपकारागृह निंबाहेड़ा में ऋषभ सेठिया, ललितसिंह शक्तावत पुत्र गजराजसिंह शक्तावत बिनोता, उपकारागृह बेगूं में जयदीप बिल्लू व लीलाशंकरसिंह धाकड़ को मनोनीत किया गया।
शासन उप सचिव गृह जेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार इनका कार्यकाल दो साल का होगा। इसी तरह छोटीसादड़ी उपकारागृह में बड़ीसादड़ी के सुधांशु वाजपेयी व पूर्व चेयरपर्सन आभा महात्मा को सदस्य बनाया गया।