चित्तौड़गढ़ | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 24 मई को आयोजित किए जाने वाले दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों से ड्रेस कोड में आने का आग्रह किया गया है। पुरुष विद्यार्थियों को सफेद पेंट व शर्ट मेंं और महिला विद्यार्थियों को सफेद या क्रीम कलर के सलवार सूट व साड़ी सजेस्ट किए गए हैं। इस संबंध मेंं बोर्ड ने विद्यार्थियोंं को दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं।