पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीरानगर स्थानक में आज संत समागम, गुणानुवाद सभा होगी

मीरानगर स्थानक में आज संत समागम, गुणानुवाद सभा होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12 घंटे का नवकार मंत्र जाप भी किया जाएगा

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

शहर के मीरानगर जैन स्थानक में सोमवार को संत-साध्वियों का समागम होगा। जिनके सानिध्य में संथारा साधक संत श्री प्रेम मुनि के स्मृति दिवस पर सुबह गुणानुवाद सभा होगी। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष मनसुखलाल पटवारी ने बताया कि जैन दिवाकरीय संत श्री ऋषभ मुनि, श्री पदममुनि, श्री जितेंद्र मुनि, साध्वी श्री कंचन कंवर व श्री शिवाजी आदि ठाणा का प्रवचन सुबह 8.30 बजे से मीरानगर स्थानक में होगा। सोमवार को जैन दिवाकरीय संत तपस्वी श्री रोशनलाल मसा के शिष्य संथारा साधक श्री प्रेम मुनि की पुण्यतिथि पर गुणानुवाद सभा होगी। उनकी पुण्य स्मृति में सुबह सात से शाम सात बजे तक नवकार मंत्र जाप भी होगा। पटवारी ने गुणानुवाद सभा व नवकार मंत्र जाप कार्यक्रम में अधिकाधिक भाग लेने का आव्हान किया।

खबरें और भी हैं...