चित्तौड़गढ़ | चंदेरिया के वार्ड नंबर एक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत थे। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा ने की। बैठक में मूंदड़ा का स्वागत कर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई। जाड़ावत ने बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही। वरिष्ठ पार्षद कैलाश पंवार, नेता प्रतिपक्ष संदीप शर्मा, लक्ष्मीलाल उपाध्याय, सत्यनारायण नंदवाना, गजानंद शर्मा, पूर्व पार्षद पन्ना खान, खलील भाई, रियाज खान, सीता जीनगर, वीरेंद्रसिंह ने संबोधित किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशनाथ, फिरोजखान, ब्रजमोहन, राजेश खोईवाल, रफीक खान सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन पार्षद कैलाश पंवार ने किया।