चित्तौड़गढ़ | शहर सहित जिलेभर में इन दिनों जल के संरक्षण के लिए जल मित्रों के साथ आगे आ रहे हैं। गंगरार पंस क्षेत्र के गांव बोरदा के मीणा मोहल्ला में एक ट्रैक्टर चालक ने पाइप लाइन तोड़ दी थी। इससे पानी सप्लाई के समय व्यर्थ बहता था। इसकी सूचना पर जल मित्र खेमराज मीणा ने वहां पहुंच कर जानकारी ली। साथ ही सहयोगी पवन मीणा, कमल मीणा, शंकर प्रजापत के सहयोग से लाइन को ठीक कराया। इससे पानी के व्यर्थ बहने से रुकाव हुआ। इधर जल मित्र दिव्या जैन ने शहर के बलाइयों की कुई व गांधीनगर क्षेत्र में लोगों द्वारा व्यर्थ बहाए जा रहे पानी को रोक कर सदुपयोग का आहवान किया गया। जल मित्र गोविंद सोनी, अरविंदसिंह खोडियाखेड़ा, राधेश्याम प्रजापत, विनोद मीणा ने भी जागरुकता के लिए कार्य किया। दिव्या ने बताया कि इनाणी टावर के पास उन्हें पानी के अपव्यय की बात दिखी।
बोरदा गांव में लीकेज पाइपलाइन को सही करते जलमित्र।