पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 दिवसीय एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर में घुटनाें व कमर दर्द का करेंगे मुफ्त इलाज

7 दिवसीय एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर में घुटनाें व कमर दर्द का करेंगे मुफ्त इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

प्रतापनगर स्थित पदमिनी आर्ष कन्या गुरुकुल के वाचनालय में सात दिवसीय एक्युप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ।

ग्राम सेवा आश्रम न्यास के अध्यक्ष देवेंद्रसिंह शेखावत ने उदघाटन कर रोगियों को अधिकाधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि यह पद्घति बहुत ही लाभकारी है। पूर्व में भी इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इस दौरान डा. सीमा, डाॅ. संगीता, एडवोकेट सुमित कुमार, जयपुर से शोभना शर्मा, रूपसिंह, यशपाल, सुरेश शर्मा, गिरीराज गिल, मंजूदेवी, विशिष्ट अतिथि अभिमन्युसिंह जाड़ावत एवं क्षेत्रीय पार्षद विजय चौहान, महेश मेहता आदि उपस्थित थे। शिविर में कई रोगियों का पंजीयन भी हुआ।

एक्युप्रेशर एवं आधुनिक मशीनों द्वारा विशेष रूप से घुटनों के दर्द, कमर दर्द, साईटिका, सर्वाइकल आदि कई बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। शिविर का समय आठ से 12 एवं दोपहर तीन से सात बजे तक का रखा गया है। श्रीगंगानगर के एक्युप्रेशर के चिकित्सक डा. अर्जुन कटारिया, निर्मला, कल्पना, एवं प्रिंस अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...