चित्तौड़गढ़ | जिला भाजपा ने अब संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए बूथ सत्यापन कार्यक्रम बनाया है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए इसके लिए बाकायदा विधानसभावार प्रभारी एवं सह प्रभारी भी बनाए हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन ने बताया कि रविवार सुबह बूथ सत्यापन कार्यक्रम के संदर्भ में हुई बैठक में प्रभारी ओम पालीवाल, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला महामंत्री देवीसिंह राणावत, इंद्रमल सेठिया, जिला मंत्री भूपेंद्रसिंह बड़ौली, प्रदीप मोदी सम्मिलित हुए। बैठक में जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने विस वार बूथ सत्यापन कार्यक्रम प्रभारी एवं सहप्रभारियाें को दायित्व सौंपे। जिनमें चित्तौड़गढ़ विधानसभा में प्रभारी ओम पालीवाल, सह प्रभारी कर्नलसिंह राठौड़, कमलेश पुरोहित, कपासन विस में प्रभारी इंद्रमल सेठिया, सहप्रभारी नरेन्द्र खेरोदिया, मांगीलाल अहीर, बड़ीसादड़ी विधानसभा में प्रभारी भूपेंद्रसिंह बड़ौली, सहप्रभारी किशन अहीर, अशोक रायका, निंबाहेड़ा विस में प्रभारी रतनलाल गाडरी, सह प्रभारी ललित शारदा, महावीरसिंह, बगदीराम धाकड़, बेगूं विस में प्रभारी अशोक नवलखा सह प्रभारी देवी सिंह राणावत, अमरसिंह हाड़ा, कैलाश मंत्री को दायित्व प्रदान किया गया है।
जिला भाजपा जुटी संगठनात्मक संरचना की मजबूती के प्रयास में