चित्तौड़गढ़ | पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का अभियान चला रही पर्यावरण व जल मित्र व स्वच्छता अग्रदूत बेबी दिव्या जैन की पर्यावरण मित्र पत्रिका के सातवेंं संस्करण का विमोचन कोटा में बच्चों ने किया। दिव्या ने बताया कि कोटा में चल रहे संस्कार शिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों व लोगों की उपस्थिति में उसकी पर्यावरण मित्र पत्रिका का विमोचन हुआ। दिव्या ने बताया कि सातवे संस्करण में चार हजार पत्रिका सहित उसने अब तक 25000 पत्रिका का प्रकाशन कर देशभर में निशुल्क वितरित किया है। पर्यावरण चेतना का संदेश इसमें कहानी, लेख व कविता के माध्यम से दिया है।