चित्तौड़गढ़ | रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से करीब 90 हजार पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने वाले 2 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों को अब रेलवे भर्ती परीक्षा का इंतजार हैं। रेलवे ने अब तक इस भर्ती के लिए तिथि की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में रेलवे इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि की घोषणा कर सकता है। रेलवे ने ग्रुप डी के 62 हजार 502 और सहायक लोको पायलट समेत विभिन्न संवर्ग के 26 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती निकाली थी। इसके लिए 31 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन गए थे। देश में रेलवे में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के बैठने का भी रिकॉर्ड कायम होने के आसार नजर आ रहे हैं।