पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण डाकसेवकों की हड़ताल आज से, गांवों तक नहीं पहुंचेंगी चिट्ठियां

ग्रामीण डाकसेवकों की हड़ताल आज से, गांवों तक नहीं पहुंचेंगी चिट्ठियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आह्वान पर डाक कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होंगी। इसका असर यह पड़ेगा कि गांवों में चिट्टी-पत्री नहीं बंट पाएगी, केवल विभाग के डाकघरों तक ही रहेगी।

चित्तौड़ डाक मंडल के अधीनस्थ 395 शाखा डाकघर है। यूनियन के मंडल अध्यक्ष मनोहरलाल टांक ने बताया कि सभी केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दे दिया है, लेकिन डाक विभाग में देश में कार्यरत करीब 3 लाख एवं जिले में 450 से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों को वंचित रखा गया है। ग्रामीण डाक सेवकों के लिए भारत सरकार डाक विभाग द्वारा बनाई गई कमलेश चंद्र की अध्यक्षता वाली कमेटी की सभी सकारात्मक सिफारिशें लागू करवाने के लिए हड़ताल कर रहे हैं। मंडल स्तर पर स्थित प्रधान डाकघर के बाहर 22 मई से जिले के ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर बैठेंगे। इसके अलावा मंडल के चित्तौड़ एवं प्रतापगढ़ जिले के सभी उप डाकघरों के बाहर भी धरना-प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल जाने के एक दिन पूर्व सोमवार को यूनियन की बैठक यूनियन अध्यक्ष मनोहरलाल टांक के सानिध्य में प्रधान डाकघर परिसर में दोपहर बाद हुई। इस मौके यूनियन सचिव किशनलाल लुहार, सहायक सचिव विष्णुदत्त शर्मा, भरत शर्मा, चंदा देवी शर्मा, भंवरलाल सालवी, जवाहरलाल,, असलम खा, मूलचंद रैदास, औंकार सिंह, शंकरसिंह मीणा, रफीक मोहम्मद, जगदीशचंद्र मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...