चित्तौड़गढ़ | शांतक्रांति संघ के जैन संत नवीनप्रज्ञ मसा एवं जाग्रतमुनि मसा विजयनगर से भीलवाड़ा होते हुए सोमवार सुबह अरिहंत भवन पहुंच गए। संघ मंत्री विमलकुमार कोठारी ने बताया कि संतों का प्रवचन मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे अरिहंत भवन में होगा। इन संतों का अगला चातुर्मास शहर के खातरमहल में घोषित है।