एक्सक्लूसिव एथनिक वियर की एक नई रेंज का उद्घाटन, मिलेगी कई सुविधाएं
चित्तौड़गढ़ | 28 वर्षों से सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत प्रसिद्ध पार्लर वेलकम ब्यूटी पार्लर एंड स्किन केयर के तत्वावधान में वेलकम क्रियेशन के नाम से महिलाओं एवं नवयुवतियों के लिए एक्सक्लूसिव एथनिक वियर की एक नई रेंज का चित्तौड़गढ़ में शुभारंभ चामटीखेड़ा रोड पर हुआ। संचालिका श्यामा श्रीवास्तव ने फीता काटकर उदघाटन किया। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के कलेक्शन की लंबे समय से चित्तौड़ का आवश्यकता थीं।