भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
पूर्व सीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस सहित उसके अग्रिम संगठनों की ओर से कार्यक्रम हुए। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्टेशन मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ ने कहा कि पंचायतराज को मजबूत बनाने के अलावा देश को संचार क्रांति से जोड़ा। पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, सेवादल के राष्ट्रीय संगठन सचिव पियूष त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष करण सिंह सांखला, प्रियंका पालीवाल, जिला प्रवक्ता अहसान पठान, जिला महासचिव जगदीश शर्मा, गोविंदसिंह शक्तावत, एडवोकेट रमेश दशोरा, जिला सचिव जीतू कीर, गजानंद गुर्जर, बरदीचंद मोची, ब्लाक अध्यक्ष त्रिलोकचंद जाट, प्रदेश सेवादल संगठन मंत्री शंभूनाथ शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव मोहसिन खान, जिला सेवादल मुख्य संगठक गौतम विजयवर्गीय, दिलीप नेभनानी, पूर्व पार्षद जयराम नेभनानी ने विचार रखे। सेवादल की सना परवीन, प्रहलाद सालवी, राहुल शर्मा, कन्हैयालाल धाकड़, शमीना सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से भी कांग्रेस कार्यालय पर पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। जिला संगठक प्रहलाद सालवी पुठोली, गोपाल शर्मा, जिला संगठन मंत्री जफर खान, कालूराम सेन सोनियाणा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर सेंती स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई विचार गोष्ठी में पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य वक्ता जिला कांग्रेस महामंत्री प्रमोद शिशोदिया, जिला सचिव रणजीत लोठ, पार्षद गोविंद शर्मा, जिला सचिव हेमंत सुखवाल, विचार विभाग जिलाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, युकां महासचिव आशाराम गाडरी, नरेंद्र विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष विधि विभाग लोकेंद्रसिंह राणावत, दीपक वैष्णव, जिला महामंत्री अकबर हुसैन, भरत लढा, नारायण अहीर, बाबू गाडरी, बाबू गुर्जर, रतन गाडरी ओछड़ी, रतन माली ने विचार रखे।