जौहर भवन में होगा कार्यक्रम
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के परिजनों को लेकर निकल रही गौरव क्रांति रथ यात्रा सोमवार को चित्तौड़गढ़ आएंगी। रथ यात्रा में शामिल शहीदों के परिजनों गांधीनगर स्थित जौहर भवन में आएंगे। जहां उनका सर्व समाज की ओर से अभिनंदन भी किया जाएगा।
अमर शहीद कंवर प्रतापसिंह बारहठ के शहादत शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चार दिवसीय मेवाड़ गौरव क्रांति रथ यात्रा शहीद प्रताप की जन्म स्थली कोटा से प्रारंभ हुई, जो मंगलवार को को बिजौलिया में विजयसिंह पथिक को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद दोपहर दो बजे गांधीनगर स्थित जौहर भवन पहुंचेगी। जहां पर सर्व समाज की विभिन्न संस्थाएं, संगठन व आमजन देशभर के क्रांतिकारियों के परिजनों की सभा आयोजित कर अभिनंदन करेंगे। इधर इस गौरव क्रांति यात्रा के आगमन को लेकर सोमवार को जौहर भवन पर हुई बैठक में संस्थान के अध्यक्ष उम्मेदसिंह धौली, उपाध्यक्ष तख्तसिंह सोलंकी फाचर, महामंत्री भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, संयुक्त मंत्री कानसिंह सुवावा, कोषाध्यक्ष नरपतसिंह भाटी, प्रताप स्पोटर्स क्लब के अध्यक्ष अनिरुद्धसिंह भाटी, वीरेंद्रसिंह सांकड़ों का खेड़ा, चावंड सिंह दांतड़ा, योगेंद्रपाल सिंह राठौड़, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष महाराज सहदेवसिंह नारेला, महामंत्री तेजपालसिंह खोर, अभा क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ईश्वरसिंह टीलाखेड़ा, मेवाड़ क्षत्रिय सेना के राजेंद्रसिंह पुठोली, करणी सेना के गोविंदसिंह खंगारोत, राष्ट्रीय करणी सेना के बृजेंद्रसिंह भाटी, भूपाल राजपूत शिक्षा समिति के एमडी लालसिंह भाटी, प्रदीपसिंह नाहरगढ़, प्रताप युवा शक्ति के संयोजक जगपालसिंह, भोजराजसिंह जावदा, क्षत्रिय सेवा संस्थान के मोहनसिंह भाटी, अंबालाल जीनगर, राजेंद्र नीमावत, कालूराम खटीक सहित अन्य ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उम्मेदसिंह धौली ने नगरवासियों से अतिथियों का स्वागत, सम्मान, अभिनंदन करने की अपील की। इधर शाम को ये रथ यात्रा दुर्ग पर जाएंगी। जहां जौहर स्थली को नमन करने के बाद उदयपुर जाएंगी।