चित्तौड़गढ़ | भकत्या मोहल्ला जूना बाजार स्थित होलिका चौक क्षेत्र के वासियों ने समस्याओं को लेकर सोमवार को अलग तरह से गांधीगिरी की। सत्यनारायण कुमावत ने बताया कि नगर परिषद की ओर से लगे वार्ड शिविर में वार्ड नंबर 35 की समस्या जल संकट से निबटारे के लिए ट्यूबवैल व टंकी की क्षेत्रवासियों ने मांग रखी थी। 20 दिन के बाद भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं करने पर क्षेत्रवासियों ने मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर अभिषेक कर आक्रोश जताया। शिवप्रकाश पांडया, बंशीलाल माहेश्वरी, भीमराज सोनी, मदन पहलवान, गोपाल वेद, दीपक गंगवाल, मंजू गुजराती, अनुराधा जटिया, पूजा छीपा, अनिता माहेश्वरी, वीरेंद्र धोबी, सत्यनारायण कुमावत आदि ने रोष प्रकट किया।