पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज सीएम का आभार जताने जयपुर जाएंगे

आज सीएम का आभार जताने जयपुर जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच और इससे जुड़े अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी मंगलवार को जयपुर जाएंगे। मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश महामंत्री सुरेश झंवर के नेतृत्व में मंगलवार को जयपुर पहुंच कर सीएम वसुंधराराजे से मिलकर उनके द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से झालावाड़ में हवाई पट्टी बनाने एवं धानक्या स्मारक बनाने एवं कई योजनाएं चलाने पर आभार जताएंगे। युवा मंच के प्रदेश महामंत्री प्रदीप काबरा, संगठन मंत्री रश्मि सक्सेना, प्रदेश मंत्री दीपा साहनी, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक मंच विजय मलकानी, अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अमानत अली सहित पदाधिकारी भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...