चित्तौड़गढ़ | पीसीसी सदस्य उदयलाल चौधरी ने भी चित्तौड़गढ़ विस क्षेत्र के गांवों में मेरा बूथ मेरा गौरव बूथ लेवल की बैठकें शुरू कर दी है। चिकसी गांव में हुई बैठक में चौधरी ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में लगते हुए पार्टी को मजबूत बनाना हैं। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र जाट, पूर्व उप सरपंच औंकारलाल जाट, पूर्व युकां ब्लाक अध्यक्ष मनोहर जाट, हीरालाल जाट, कालूराम जाट, डालू जाट, देव सज्जन जाट, शंकर कुमावत, किशन गाडरी, सुरेश जाट आदि ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताएं आमजन तक पहुंचानी है।