पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा से जुड़े लोग बने जल मित्र, पानी की बर्बादी, लीकेज रोकने की ली शपथ

शिक्षा से जुड़े लोग बने जल मित्र, पानी की बर्बादी, लीकेज रोकने की ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

वर्तमान समय में भौमिक जल की मात्रा पृथ्वी पर बहुत कम है, अगर इसका सदुपयोग, संरक्षण, रिसाइकलिंग नहीं की तो आने वाली पीढियों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाएगा। पानी चाहिए तो उसे अभी से बचाइए और आने वाले कल के लिए जल को सहेजना बेहद आवश्यक है। यह कहना था दैनिक भास्कर के जल मित्रों का।

सोमवार सुबह दैनिक भास्कर के जल मित्र अभियान से जुडे सेंती स्थित सीकर एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल परिवार के स्टाफ सदस्यों ने पानी की बर्बादी को रोकने की न केवल शपथ ली, बल्कि लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करने की हां भी की। स्कूल परिसर में इन जल मित्रों ने शपथ लेते हुए इसे अपना नैतिक दायित्व माना और इसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की शपथ ली। जल मित्र एवं संस्था निदेशक डा. प्रहलादचंद शर्मा ने कहा कि गली मोहल्लों, मुख्य मार्ग सहित अन्य स्थानों पर अमूमन लीकेज देखे जाते है लेकिन कोई गौर नहीं करता।

भास्कर ने यह कदम उठाकर पानी बचाने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्‍होंने मौके पर ही जल की हो रही बर्बादी के उदाहरण भी बताए। भास्कर द्वारा सभी को दिए जा रहे सकोरे वाली पहल को भी अनूठी बताया। जल मित्र एवं संस्था संरक्षक रतनलाल गाडरी ने कहा कि पीने के पानी की वर्तमान समय में पृथ्वी पर कमी होती जा रही है। इसलिए हमें जल को संरक्षित करने के साथ साथ सहेजना भी चाहिए।

जल संरक्षण

दैनिक भास्कर के जल मित्र अभियान से जुड़े जल मित्रों का सीकर अकादमी स्कूल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ

चित्तौड़गढ़. सीकर एकेडमी स्कूल में जल संरक्षण की शपथ लेते हुए जल मित्र।

ये बने जल मित्र और ली शपथ...सीकर एकेडमी स्कूल परिवार के संरक्षक रतनलाल गाडरी, निदेशक डा. प्रहलादचंद शर्मा, कॉर्डिनेटर आशीष पारीक, छात्रावास अधीक्षक कुलदीप सिंह झाझडिय़ा, पवन वर्मा, राहुल झाझडिय़ा, विकास मील, प्रशांत भारद्वाज, पूनम सोनी, रामखिलावणसिंह सिद्धार्थ, जगदीश शर्मा, दीपक प्रजापत, ओमप्रकाश, प्रकाश अग्रवाल ने शपथ ली।

खबरें और भी हैं...