पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस बार प्रताप जयंती पर निकलेगी एक हजार वाहनों की रैली

इस बार प्रताप जयंती पर निकलेगी एक हजार वाहनों की रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | मेवाड़ क्षत्रिय सेना ने आगामी दिनों में महाराणा प्रताप जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने बैठक शहर के महाराणा भूपाल पब्लिक स्कूल में आयोजित की। जेपीसिंह ने कहा कि हर क्षत्रिय को समाज की अखंडता के लिए महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा। जिला संरक्षक भूपतसिंह ने कहा कि हमें मेवाड़ क्षत्रिय सेना के तीनों उद्देश्य, शिक्षा, संस्कार व सहयोग पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह ने बताया कि मेवाड़ क्षत्रि सेना इस वर्ष भी प्रताप जयंती समारोह एक हजार वाहनों के साथ वाहन रैली के रूप में आयोजित करेगी। जिला उपाध्यक्ष चंद्रसिंह व जिला महामंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप हर वर्ग को पूजनीय थे। हरिसिंह, गजराजसिंह, पर्वतसिंह, जोरावरसिंह, प्रेमसिंह, सज्जनसिंह, राजबहादुरसिंह, शैलेंद्रसिंह, रामसिंह, महिपालसिंह, विक्रमसिंह, गोविंदसिंह, मंजीतसिंह, नितेशराजसिंह, विपुलसिंह, भैरूसिंह, लोकेंद्रसिंह, राजेन्द्रसिंह, जयदीप सिंह, मानवेंद्रसिंह, भीमसिंह, हेमेंद्रसिंह, सुरेंद्रसिंह, मालमसिंह, नरपतसिंह, घनश्यामसिंह, रणजीतसिंह, राजेंद्रसिंह, चंद्रपालसिंह, जोरावरसिंह भी विचार रखे।

खबरें और भी हैं...