पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तैलिक साहू समाज ने एकजुटता का आह्वान किया

तैलिक साहू समाज ने एकजुटता का आह्वान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | शहर के गांधीनगर स्थित तैलिक साहू समाज के छात्रावास में प्रथम प्रांतीय साहू युवा महासभा की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों सहित समाजजनों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि राजस्थान प्रांतीय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शौकीन चंद्र राठौड़ थे। अध्यक्षता युवा प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल साहू मंगरौरा जयपुर ने की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपक पटेल, प्रांतीय सलाहकार मोहनलाल चौधरी, प्रदेश महामंत्री जगदीश साहू, श्यामसुंदर ढीलीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मदनलाल धारवार, प्रदेश युवा महामंत्री एडवोकेट प्रमोद राठौर, प्रांतीय राजनीति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवेंद्र साहू, प्रदेश संभाग प्रभारी राजमल डगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बनवार, तैलिक साहू समाज अध्यक्ष सरपंच गणेशलाल साहू, भींडर नपाध्यक्ष हेमंत साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष जयंतीलाल राठौर प्रतापगढ़, नगर अध्यक्ष डालचंद शर्मा थे। प्रदेशाध्यक्ष ने स्वागत उदबोधन में एकजुटता की बात कही। नवनियुक्त युवा महासभा .पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। संचालन एडवोकेट राजेंद्र कुमार राजोरा ने किया। आभार जिलाध्यक्ष गणेशलाल साहू ने जताया।

इन्हें मिले नियुक्ति पत्र

नए पदों पर प्रदेश आध्यात्मिक प्रवक्ता शंकरलाल डगवार, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीलकुमार बीसलपुर, उदयपुर संभाग मंत्री राजमल मंगरौरा उदयपुर, उदयपुर संभाग उपाध्यक्ष भूपेंद्र साहू उदयपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जयंतीलाल राठोर को नियुक्ति पत्र दिए गए।

खबरें और भी हैं...