पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकलिंगपुरा घाटे पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 35 घायल, 19 कोटा रैफर

एकलिंगपुरा घाटे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 35 घायल, 19 कोटा रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़-रावतभाटा | जिले के भैंसरोडगढ़ क्षेत्र में एकलिंगपुरा घाटे की ढलान पर ट्रैक्टर पलटने से उसकी ट्राली में सवार 35 जने घायल हो गए। इसमें 19 जनों की गंभीर स्थिति होने से उन्हें कोटा रेफर किया गया।

एकलिंगपुरा पंचायत के सरपंच सत्यनारायण धाकड़ ने बताया कि एकलिंगपुरा घाटे से होकर ट्रैक्टर ट्राली में तीन दर्जन लोग लोग मोहना गांव जा रहे थे। ढलान पर न्यूटल गियर में ट्रैक्टर जा रहा था कि हनुमान मंदिर के नजदीक मोड पर चालक से ट्रैक्टर संभला नहीं और ट्राली पलट गई। जिसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों ने बताया कि ट्रॉलीं 100 मीटर तक रगड़ती हुई चली गई, आगे जाकर ट्रैक्टर रुक पाया। इधर ट्राली के पलटने के बाद उसमें सवार लोग कोई पेड़ से टकराया तो कोई पत्थर से। ट्रैक्टर ट्रॉलीं रगड़ती हुई घाटी पर जा रही थी। ट्रैक्टर पत्थर से टकरा कर खाई में गिर गया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की चीखपुकार से घाटी गूंज गई। वहां स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी की सूचना पर कलिंगपुरा गांव के लोग पहुंचे और घायलों को निजी साधनों से पहुंचाया। सूचना पर तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इधर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।

इन्हें भेजा कोटा... दुर्घटना में गंभीर घायल गीताबाई प|ी शंभूलाल, मनीषा प|ी मदनलाल, गिरिराज पुत्र काना, भारती पुत्र सुमित्राबाई, त्रिलोक पुत्र भंवरलाल, खुशबू पुत्री मोहनलाल, अनिता प|ी प्रभुलाल, प्रिया पुत्री दुर्गालाल, मुन्नी प|ी मोहनलाल, गीताबाई प|ी लक्ष्मीनारायण, अमरलाल पुत्र मांगीलाल, चेतन पुत्र दुर्गालाल, राहुल पुत्र मुकेश, मनोहर पुत्र सत्यनारायण, झमकू प|ी मथुरालाल, दीपिका पुत्री बालचंद, शिवराज पुत्र गोपाल, ललिता पुत्री बापू, काना पुत्र रामलाल को एंबुलेंस से कोटा रैफर किया गया। घायलों के लिए भोजन की व्यवस्था फूड बैंक एवं अन्नपूर्णा योजना से की गई।

खबरें और भी हैं...