पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक प्रशिक्षण का दौर शुरू, 200 से अधिक शिक्षकों की अर्जियां, कोई पहले घूमने तो, कोई यात्रा करने जाएगा

शिक्षक प्रशिक्षण का दौर शुरू, 200 से अधिक शिक्षकों की अर्जियां, कोई पहले घूमने तो, कोई यात्रा करने जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर शिक्षक को छह दिन लेना होगा प्रशिक्षण

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

जिले में कक्षा एक से पांचवीं तक को पढ़ाने वाले 5310 शिक्षक-शिक्षिकाओं को विविध चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिका को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। इन प्रशिक्षणों के पहले चरण का आगाज सोमवार से 10 ब्लाकों में शुरू हुआ। खास बात यह देखने को मिली कि कई शिक्षिक एवं शिक्षिकाओं ने गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बताते हुए अगले चरण तथा कई ने पहले चरण में प्रशिक्षण लेने के लिए अर्जियां लगाई है। करीब 200 अर्जियां पहले दिन सर्व शिक्षा अभियान के पास पहुंची। इसके अकेले चित्तौड़ ब्लाक को 32 अर्जियां प्राप्त हुई है।

जिले में राशमी ब्लाक को छोड़कर शेष सभी ब्लाकों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का दौर सोमवार से शुरू हुआ। गणित/अंग्रेजी एवं हिंदी/पर्यावरण विषय का प्रशिक्षण का पहला बैच 21 से 26 मई तक चलेगा। इसमें शिक्षकों को बताया जाएगा कि छोटे-छोटे बच्चों को किस नई विधा के जरिए पढ़ाया जाए ताकि बेहतर अध्ययन कर सके। पहले बैज में सभी ब्लाकों में औसतन 80 से 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। खास बात यह पाई कि सर्व शिक्षा अभियान के पास प्रशिक्षणों के दौर शुरू होने के एक-दो दिन पहले एवं प्रशिक्षण के पहले दिन मिलाकर कुल 200 अर्जियां ऐसी आई, जिसमें शिक्षकों ने अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण लेने की इच्छा जताई। इसमें अधिकांश शिक्षकों ने गर्मी ने घूमने जाने का कारण बताया।

पड़ताल: घूमने, यात्रा की अर्जियां लगाई, लेकिन सबूत किसी ने पेश नहीं किए

प्रशिक्षण से बचने को अर्जियों में यह लिखा शिक्षकों ने

सर मेरा नाम 28 मई से लगने वाले शिविर में है, घर पर आवश्यक काम है, लेकिन काम का जिक्र तक नहीं।

सर मेरा नाम 28 से लगने वाले शिविर में है, लेकिन बद्रीनाथ यात्रा पर जाऊंगी, लेकिन सबूत के तौर पर अर्जी के साथ टिकट की फोटो प्रति नहीं।

सर मेरा नाम 11 से 16 जून तक लगने वाले शिविर में है, लेकिन घूमने जाना है। इसलिए पहले चरण में प्रशिक्षण लेना चाहती हूं, लेकिन सबूत के तौर पर कहां घूमने जाएंगे इसके टिकट तक नहीं।

चित्तौड़ ब्लाक में पुरुषों से दुगुनी महिलाएं ले रही प्रशिक्षण... चित्तौड़ ब्लाक का प्रशिक्षण शिविर का पहला दिन जौहर भवन में शुरू हुआ। यहां पर कुल 112 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इसमें 32 पुरुष एवं 80 महिला संभागियों ने भाग लिया। कारण अधिकांश महिलाओं ने प्रथम चरण में प्रशिक्षण के लिए अपना नाम लिखवाया।

पांच चरणों में होगा प्रशिक्षण

पहला: 21 से 26 मई

दूसरा: 28 मई से 2 जून

तीसरा: 4 जून से 9 जून

चौथा: 11 से 16 जून

पांचवां: केवल रोजेदार मुस्लिम शिक्षकों के लिए 18 से 23 जून

यह भी पाया कि जिन शिक्षकों ने अपनी सुविधानुसार अलग-अलग आगामी या पहले चरण में प्रशिक्षण लेने के लिए अर्जी लगाई कि वे यात्रा या घूमने जाएंगे। लेकिन जब संबंधित अधिकारियों ने घूमने या यात्रा के टिकट मांगे तो, सबूत पेश नहीं कर पाए। सर्व शिक्षा अभियान के पास अब तक पहुंची करीब 200 अर्जियों में से अधिक अर्जियां शिक्षिकाओं की है। हालांकि एक दो अर्जियां मांगलिक कार्यक्रम की भी आई, जिनके कार्ड अर्जी के साथ लगाए हुए थे।

चेंज करने का अधिकार, बीईईओ को, राशमी में प्रशिक्षण 28 से

प्रशिक्षण चार चरणों में होंगे। प्रशिक्षण पहले या अंतिम चरण में कोई भी संभागी लेना चाहता है तो, इसके के लिए संबंधित बीईईओ को अर्जी देनी होगी। वह ही चेंज कर सकता है। राशमी ब्लाक के प्रशिक्षण के टेंडर सोमवार को ही लगे हैं। इसलिए वहां पर 28 मई से प्रशिक्षण शुरू होंगे। राजेंद्र कुमार शर्मा, एडीपीसी, सर्व शिक्षा अभियान

खबरें और भी हैं...