चित्तौड़गढ़ | अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ ने ऋतुराज वाटिका में कार्यक्रम आयोजित कर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री बनने पर अरविंद व्यास का अभिनंदन किया।
युवक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गील ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता अभा गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सेवानिवृत डीएसपी ओमप्रकाश उपाध्याय ने की। विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष तेजपालसिंह शक्तावत, बार संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, व्याख्याता अशोक शर्मा, संभाग अध्यक्ष ओम शर्मा दुर्ग थे। व्यास ने समाज द्वारा किए गए अभिनंदन पर आभार जताते हुए कहा कि वह समाज की सेवा में वह हमेशा तत्पर रहेंगे। व्यास को पगड़ी, उपरना और माला पहना कर समाजजनों ने सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास, सुभाष त्रिपाठी, राजेंद्र व्यास, सूरज कांटिया, ललित शर्मा, दर्शन चतुर्वेदी, राजेंद्र चतुर्वेदी, नवीन सारथी, गौतमदत व्यास, नंदकिशोर जोशी, दिनेश शर्मा, अरविंद शर्मा, अशोक जोशी, एमके त्रिपाठी, गजेंद्र जोशी, देवीलाल शर्मा, राजेन्द्र गील, राजेंद्र सुखवाल, शंभूलाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा धनेत, भारत जोशी, जयवर्धन शर्मा, ऋषिराज शर्मा ने विचार रखे। संचालन नंदकिशोर जोशी ने किया। आभार नवीन सारथी ने जताया।