चित्तौड़गढ | शेखावटी के प्रथम परमवीर चक्र विजेता शहीद पीरूसिंह शेखावत के 100वें जन्म दिन पर झुंझुनूं में समारोह हुआ। जिसमें चित्तौड़गढ़ के शिक्षाविद गोपालसिंह राठौड़ द्वारा पीरूसिंह पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी हुआ।
झुंझुनूं मेंं लायंस क्लब व पूर्व सैनिक परिवार की ओर से उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। शहीद पीरूसिंह शेखावत जन्म शताब्दी समारोह समिति की ओर से पीरूसिंह सर्कल पर समारोह आयोजित हुआ। पीरूसिंह राउमावि में सभा कर शहीद को याद किया गया। जहां मुख्य वक्ता व अतिथि चित्तौड़गढ़ के शिक्षाविद गोपालसिंह राठौड़ ने शहीद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। राठौड़ द्वारा उन पर लिखी गई पुस्तक हमारे गौरव का विमोचन भी हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पीरूसिंह को परमवीर चक्र मिलना शेखावटी ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात रही। देश आजाद होने के तुरंत बाद ही पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में किए गए हमले के दौरान हवलदार मेजर पीरूसिंह ने अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन सेना के बंकर नष्ट कर दिए। वे इस दौरान 18 जुलाई 1948 को वीरगति को प्राप्त हुए।