पाटीदार समाज का 14वां सामूहिक विवाह आज
सीमलवाड़ा | पाटीदार समाज चौखला चौरासी का चौदहवां सामूहिक विवाह समारोह बुधवार को होगा। सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, सचिव पंकज पाटीदार ने बताया कि चौदहवें सामूहिक विवाह में 29 जोड़े शादी के सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह समारोह के दौरान सांसद निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन का शिलान्यास राज्यमंत्री सुशील कटारा व भाजपा जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार दोपहर साढ़े 12 बजे करेंगे।