कुमावत समाज विकास संस्थान चौमू-आमेर की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
कुमावत समाज विकास संस्थान चौमू-आमेर की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
जालसू| ग्राम दादर स्थित कुमावत धर्मशाला में सोमवार को कुमावत समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष छोटेेलाल जलिन्द्रा की अध्यक्षता में समाज बंधुओं की बैठक हुई। इसमें उपस्थित नांगल भरडा़ के जानकीनाथ मंंदिर के महंत महाराज गौरीशंकर दास ने 51 हजार रुपए की सहयोग राशि संस्था अध्यक्ष व निर्माण समिति के अध्यक्ष पोखरमल बासनीवाल को सौंपी। इसमें समाज के गोपाललाल आसीवाल, कानाराम दम्बीवाल, मालीराम, रूडमल, चांदमल, रामेश्वर आदि उपस्थित थे।