पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 256 मरीजों ने उपचार करवाकर हुए लाभान्वित

256 मरीजों ने उपचार करवाकर हुए लाभान्वित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघावास| ग्राम डूंगरी खुर्द के रैगर मोहल्ले के सामुदायिक भवन में शनिवार को बाबा साहेब अंबेडकर की 127वीं जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जन सेवा समिति के तत्वावधान में बराला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एंड ब्लड बैंक चौमू के सहयोग से द्वितीय रक्तदान व चिकित्सा शिविर लगा। अध्यक्ष विनोद कुमार देवत ने बताया कि शिविर में नोपुरा हस्तेड़ा तपोस्थली के संत बम भोले महाराज ने बाबा साहेब को पुष्पाजंलि कर शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सांगानेर प्रधान कैलाश कुमावत ने बाबा साहेब को गरीबों का मसीहा बताते हुए अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच गीता देवी यादव ने की तथा विशिष्ट अतिथि सांभरलेक की पूर्व प्रधान दुर्गेश वर्मा, एडवोकेट नरेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. भवानी सिंह राठौड़, रामसिंह नुवाल, तरुण कुमार बोकोलिया, रामस्वरुप देवत, रामनिवास गागर, हरसोली सरपंच मूलचंद रैगर, सुरेश कुमार डीलर, डॉ. मोहनलाल चौधरी, जगदीश खोल्डया, घीसाराम चौहान, डॉ. राजेश चौहान, रसीद खान व बिरदाराम थे। शिविर में डॉ. हनुमान बराला, डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल, डॉ. प्रतीक गर्ग, डॉ. मुकेश कुलदीप, डॉ. श्रवण बराला सहित चिकित्साकर्मियों ने अपनी सेवाएं देकर 246 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवा दी तथा 75 यूनिट रक्तदान हुआ। इस मौके पर समाजसेवी महेश निनवाणिया, अर्जुनलाल देवत, मालीराम कुलदीप, महेन्द्र कुमार देवत, त्रिलोकचंद कुलदीप, सुरेश कुमार, कन्हैयालाल, गजानंद, राजकुमार देवत, चौथमल, कालूराम, फूलचंद आदि ने आए हुए अतिथियों को अंबेडकर की फोटो देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...