- Hindi News
- National
- जयपुर से 133 साल पुराना है चौमू, 423 साल में राजधानी की चकाचौंध में पिछड़ा
जयपुर से 133 साल पुराना है चौमू, 423 साल में राजधानी की चकाचौंध में पिछड़ा
दिवाकर भारती/बाबूलाल राठी | चौमू
अक्षय तृतीया के इस पावन अबूझ मुहूर्त पर बुधवार को शहरवासी चौमू का 423वां स्थापना दिवस मनाएंगे। हालांकि संवत 1595 में स्थापित हुए चौमू शहर व यहां के गढ़ परिसर का स्वरूप समयानुसार धीरे-धीरे परिवर्तित होता चला गया। आज यहां पर परकोटे के अंदर भी बहुमंजिली इमारतों ने नगर को ढक रखा है। वहीं बाजारों का स्वरूप भी कुछ इस तरह ही बदलता जा रहा है।
गढ़ परिसर का महल हेरिटेज हाेटल में तब्दील हो चुका है। महल परिसर से बाहर का हिस्सा अनाज मंडी के कब्जे में है। यहां पर देखरेख के अभाव में गढ़ परिसर के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से बनाई गई पक्की नहर का अधिकांश भाग कचरे आदि से पाट दिया गया है। जो शेष बचा है, उसको भी पाटने की तैयारी चल रही है। नहर परिसर की दीवारें रखरखाव के अभाव में जीर्णशीर्ण हो चुकी है। अनाज मंडी द्वारा बनाई गई दुकानें नकारा साबित होने के कारण वे भी जीर्णशीर्ण अवस्था में आ चुकी है। बस शेष बचा है तो गढ़ का महल और मुख्य दरवाजे पर स्थित गढ़ गणेश मंदिर।
अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त में महाराजा करण सिंह ने रखी थी चौमुंहा नगर की नींव, परकोटे के बनाए थे चार दरवाजे
चौमू. ड्रोन से लिया गया शहर के एक हिस्से का फोटो। इसमें हेरिटेज होटल में तब्दील हो चुका गढ़ पैलेस भी दिखाई दे रहा है। फोटो : कमल कुमावत
स्थापना दिवस आज : गढ़ गणेश में होगा बैंडवादन
स्थापना वर्ष
1728 जयपुर
1595 चौमू
पहले था चौमुंहा नाम, अब चौमू
वैद्य कैलाशनाथ शास्त्री ने बताया कि आमेर व जयपुर रियासत में यहां के राजा अपनी एक अलग पहचान रखते थे। नाथावतों के इतिहास आदि से संकलित किए गए तथ्यों के अनुसार चौमू की स्थापना संवत 1595 में वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया के दिन शास्त्रानुसार अभिजीत मुहूर्त में महाराजा करण सिंह ने धराधार गढ़ चौमुंहा नगर की नींव रखी थी जो कालांतर में जाकर चौमू कहलाने लगा है। गढ़ का ध्वज कचनार ध्वज (झाडशाही) था। नगर परकोटे में चार दरवाजे बनाए गए थे।
संत व बुजुर्गों का सम्मान, देर शाम भजन संध्या
वरिष्ठ कल्याण परिषद चौमू ने मंगलवार को गढ़ महल में 80 वर्ष से ऊपर के सभी सदस्यों व क्षेत्र के संतों का सम्मान किया। देर रात भजन संध्या हुई।
चौमू. गढ़ स्थित महल का फोटो।