जरूरतमंद ब्राह्मणों को मिलेगी पेंशन
भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए जरूरतमंद ब्राह्मण महिला व पुरूषों को पेंशन देने की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. भंवरलाल शर्मा के जन्मदिवस पर चौमू क्षेत्र में की गई है।
इसी के तहत चौमू परिक्षेत्र में विप्र सहायता समिति द्वारा जरूरतमंद ब्राह्मण महिलाओं व पुरूषों को सहायतार्थ पेंशन दी जाएगी। ऑल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन के युवा राष्ट्रीय महासचिव द्वारका शर्मा ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक आयु की जरूरतमंद महिला व 65 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष को आर्थिक सहायता के तौर पर प्रति माह 5 सौ रुपए समिति द्वारा पेंशन के रूप में दी जाएगी। इसके लिए आवेदनों के अनुसार समाज के ही भामाशाहों से संपर्क कर जरूरतमंदों को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए ब्राह्मण महिला व पुरुष शहर के थाना मोड पर विनोद भातरा, लक्ष्मीनाथ चौक पर कमलेश सिद्ध, नया बाजार में राजेंद्र शर्मा, ब्रह्मपुरी में उमेश शर्मा व गिरिश सिद्ध, मोरीजा में मृत्युंजय आत्रेय, रमेश शर्मा, बांसा में बाबूलाल शर्मा, गोविंदगढ़ में महेंद्र शर्मा, इटावा में महेंद्र शर्मा, कालाडेरा में विनोद नरेड़ा आदि को अपने आवेदन दे सकेंगे।