अम्बेडकर भवन एवं अम्बेडकर प्रतिमा के लिए विधायक का जताया आभार
शहर के सुभाष सर्किल स्थित विधायक निवास पर मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र में अम्बेडकर भवन निर्माण एवं बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति लगवाने के लिए विधायक रामलाल शर्मा का साफा एवं माला पहनाकर आभार जताया है। गौरतलब है कि शहर के कृष्णा काॅलोनी मोरीजा रोड पर राज्य सरकार द्वारा 48 लाख रुपए की लागत से अम्बेडकर भवन निर्माण कार्य करवाया जाएगा तथा नगरपालिका द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति लगवाने का कार्य किया जाएगा।
विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य सरकार द्वारा अम्बेडकर भवन निर्माण के लिए 48 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है तथा नगरपालिका क्षेत्र में बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति लगवाने का प्रस्ताव पूर्व में पारित किया जा चुका है, जल्दी ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस मौके पर सहवृत पार्षद चौथमल डूडलोदिया, पूर्व पार्षद रामावतार कुलदीप, नेमीचंद पंवार, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक साधुराम, रघुवीर जाटावत, रिछपाल दायमा, मदनलाल तंवर, प्रहलाद चौहान, श्यामसुन्दर बुगालिया, हेमराज गोठवाल, नृसिंह गोठवाल आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार राज्य सरकार की बजट घोषणा में नगरपालिका मंडल स्तर पर अंबेडकर भवनों का निर्माण व अंबेडकर जयंती पर शिलान्यास पर खटीक समाज चौमू ने विधायक रामलाल शर्मा व राज्य सरकार का आभार जताया। खटीक समाज विकास परिषद चौमू अध्यक्ष डॉ. सीएम खटीक ने बताया कि अंबेडकर भवन में ही बाबा साहेब की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
चौमू. शहर के सुभाष सर्किल स्थित विधायक निवास पर मौजूद विधायक व अन्य।
कार्यालय संवाददाता | चौमू