पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनंतपुरा पंचायत में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम

अनंतपुरा पंचायत में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू ग्रामीण. अंगदान जागरूकता कार्यक्रम में संबोधित करते ग्राम विकास अधिकारी।

चौमू ग्रामीण | ग्राम अनंतपुरा स्थित पंचायत भवन में सरपंच मंजूलता शर्मा की अध्यक्षता में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्राम विकास अधिकारी मामराज शर्मा ने बताया कि ग्रामीण लोगों को अंगदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटिजन फोरम नवजीवन टीम के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रामीणों ने सदस्यों का स्वागत किया और अंगदान के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की। नवजीवन सदस्य ने विस्तार से अंगदान के बारे में ग्रामीण लोगों से चर्चा की और उन सभी से इस कार्य में जुड़ने की अपील की। अंगदान जागरूकता के इस कार्यक्रम में 50 से अधिक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। कार्यक्रम के बाद सभी ग्रामीणों ने डोनर कार्ड लिए। इस मौके पर उपसरपंच शंकर शर्मा, मुरारीलाल, कनिष्ठ लिपिक कमलेश वर्मा आदि मौजूद थे।

कोरम के अभाव में नहीं हुई ग्राम सभा

सामोद | पंचायत हाथनोदा में मंगलवार को सरपंच कैलाशचंद सैनी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। इस दौरान आए ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताईं, लेकिन कोरम के अभाव में ग्राम सभा स्थगित कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्राम सभा के लिए ग्रामीणों को भी समय पर सूचना उपलब्ध नहीं करवाई जाती है।

खबरें और भी हैं...