पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंसल टैलेंट सर्च परीक्षा में आवेदन के लिए चौमू में छात्रों का उमड़ा सैलाब

बंसल टैलेंट सर्च परीक्षा में आवेदन के लिए चौमू में छात्रों का उमड़ा सैलाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू| शहर के रेनवाल रोड स्थित बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन सीनियर सेकंडरी स्कूल द्वारा आयोजित बंसल टैलेंट सर्च के द्वितीय चरण की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बंसल स्कूल में फार्म जमा करने के लिए 2 काउंटर ओर लगाने पड़े। परीक्षा 15 अप्रैल को सवेरे 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी।

उपनिदेशक आलोक बंसल ने बताया कि विद्यार्थियों की अध्ययन से जुड़ी सकारात्मक अभिलाषाओं को प्राप्त करने एवं ज्ञानापार्जन के उद्देश्य को लेकर आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर को समझने योग्य बनाने के लिए बंसल इंस्टीट्यूट प्रतिवर्ष टैलेंट सर्च की परीक्षा करवाता है और 2018 में क्रम निरूपण के तहत टैलेंट सर्च का हो रहा है, जो बंसल इंस्टीट्यूट चौमू सहित गांवों के 14 केंद्रों यथा श्रीकृष्णा माध्यमिक विद्यालय रुंडल, श्रीकृष्णा बाल निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल गोविंदगढ़, न्यू गणपति विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलौंची, अमिता बाल मंदिर स्कूल धानोता, गीताजंलि माध्यमिक विद्यालय अमरसर, श्रीश्याम बाल सीनियर सेकंडरी स्कूल बिलांदरपुर, श्रीकृष्णा सीनियर सेकंडरी स्कूल खेजरोली, श्रवण विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय राडावास, सरस्वती बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय हनुतपुरा, सर्वाेदय उच्च माध्यमिक स्कूल नायन, जीआईसी सीनियर सेकंडरी स्कूल निवाणा, श्रीश्याम राधिका विद्या मंदिर चीथवाड़ी में होगी। परीक्षा में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं विज्ञान के विद्यार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा में प्रथम पुरस्कार कम्प्यूटर, द्वितीय पुरस्कार 2 टैबलेट और तृतीय पुरस्कार 2 रेसिंग साइकिल तथा प्रवेश लेने पर 90 प्रतिशत छात्रवृति दी जाएगी। निदेशक अशाेक बंसल ने परीक्षा से संबंधित कार्याे की जानकारी लेने एवं सभी स्टाफ सदस्यों को उत्तरदायित्व सौंपने के उद्देश्य से बैठक ली। इसमें कई दिशा निर्देश दिए गए तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए शुद्ध व ठंडे पेयजल की उपलब्धता के लिए विशेष व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई। बैठक में उपनिदेशक कालूराम सामोता, प्रचार्य अजय शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, हरलाल चौधरी, अनिल कंडेरा, अजय गुप्ता, अरविंद शर्मा, विक्रमसिंह राठौड़, जीतेश सामोता, सतवीर यादव, सूरज शर्मा, कानाराम जाट, कुलदीप सिंह, सीपी शर्मा, महावीर शर्मा, मनीष शर्मा, केडी सर, शिवराजसिंह, मधुसुदन शर्मा आदि थे।

खबरें और भी हैं...