श्रीराम आई केयर सेंटर के शुभारंभ पर 172 मरीज हुए लाभान्वित
चौमू| शहर के श्रीराम जनरल एंड डेंटल हॉस्पिटल परिसर में नवनिर्मित आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया। अस्पताल संचालक केदार शर्मा ने बताया कि निशुल्क नेत्र रोग शिविर में 172 मरीजों की कम्प्यूटाराइज मशीनों द्वारा आंखों की जांच, चश्मे के नंबर, मोतियाबिंद साफ कर लेंस प्रत्यारोपण का परामर्श निशुल्क दिया गया। इसमें अमेरिका व सिंगापुर से प्रशिक्षित डॉ. अभिषेक सर्राफ ने सेवाएं दी। अस्पताल प्रभारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अब हास्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की सेवाएं प्रतिदिन सवेरे 9 से शाम 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। डॉ. एनके गोयल, डॉ. निर्मला सैनी, डॉ. अरुण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अतुल शर्मा एवं हॉस्पिटल स्टाफ ने सहयोग दिया। अस्पताल में सभी प्रकार की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध होगी।