पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महार कलां में होंगे 68 लाख रुपए के विकास कार्य

महार कलां में होंगे 68 लाख रुपए के विकास कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महार कलां में होंगे 68 लाख रुपए के विकास कार्य

सामोद | ग्राम पंचायत महार कलां व इससे जुड़े कई गांवों को टूटी हुई सड़कों से राहत दिलवाने पर चौमू विधायक रामलाल शर्मा की अनुशंषा पर 68 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी। भाजयुमो बांसा मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि ग्राम कानपुरा से शिंभुपुरा 1 किमी सड़क के लिए 30 लाख रुपए, अजीतगढ़ रोड से महार कलां 500 मीटर 15 लाख रुपए, करीरों की ढाणी महार कलां से मानपुरा तक 850 मीटर 23 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी।

वार्षिक परीक्षा शुरू

हिरनोदा |कस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार को समान प्रश्न पत्र योजना के तहत वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। प्रधानाचार्य उर्मिला चौधरी व महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय हिरनोदा, बोराज, रोजडी़, काचरोदा, आसलपुर, ढाणीबोराज, महला, केसरीसिंहपुरा, गुढ़ा बेरसल में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा शुरू हुई।

खबरें और भी हैं...