समरसता के सच्चे वाहक बाबा साहेब
चौमू. बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित करते विधायक रामलाल शर्मा व एबीवीपी कार्यकर्ता।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जंयती मनाई, जीवन आदर्शों को याद कर दी पुष्पांजलि
कार्यालय संवाददाता | चौमू
शहर के नगरपालिका सभा में शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा के तत्वावधान में विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं गोविंदगढ सरपंच गोपाल डेनवाल की अध्यक्षता में समरसता दिवस का आयोजन किया गया। विधायक शर्मा ने कहा कि समाज के समस्त बंधुओं के साथ समानता का व्यवहार हो। इन प्रय|ों की सफलता के लिए कौशल भाषा का आयोजन तथा आचरण होना आवश्यक है। प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की भूमिका समाज प्रबोधन की दृष्टि से विशिष्ट होती है तथा इससे हमारे संगठन का दायित्व भी बढ़ जाता है। जिला मंत्री रोहिताश्व दादरवाल ने बताया कि अतिथि परिचय देकर सभी शिक्षक बंधुओं से व्यक्तित्व संपर्क कर राष्ट्र हित में सामाजिक राष्ट्रीय एवं भावात्मक एकता पर जोर दिया। उपशाखा अध्यक्ष अशोक रैगर ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मंत्री निर्विकार शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता गुलाबचंद बुटोलिया, झाबरमल वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री बालकृष्ण भारद्वाज, चौथमल कुमावत, सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रीति पारीक, विक्रमसिंह, शंकर बुनकर, राजेंद्र गुर्जर, अशोक रैगर, नीता लाखीवाल, महेंद्र बुनकर, बृजकिशोर शर्मा, प्रफुल्ल छाबड़ा, प्रकाश शर्मा, हनुमान सिंह, श्रवण शर्मा, बनवारी मीणा, नरसी हरितवाल, बनवारी देवंदा, पं. सत्यनारायण शर्मा, सीताराम शर्मा, प्रमिला वर्मा, हरिकिशन सैनी, कन्हैयालाल चेजारा, राममनोहर, बंसत पारीक, जगदीश यादव, थानाराम जाट, खेमचंद तंवर, बाबूलाल यादव आदि ने भाग लिया।
इसी तरह शहर के नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पुष्पाजंलि अर्पित की। विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष छुट्टन यादव, अरविंद यादव, अनुराग जोशी, विनोद यादव, अर्जुन सौंकरिया, शुभम शर्मा, अंकित कुलदीप, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष विशाल गोठवाल, नीतिश यादव, सुकेश यादव मौजूद थे।
बाघावास |कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शाला परिवार की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस से पूर्व दिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रभुदयाल रैगर ने विचार प्रस्तुत किए व बच्चों को समरसता का पाठ पढ़ाया। माया सैनी, बाबूलाल टेलर, मोहनलाल कुमावत, राकेश आदि ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन उपप्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने किया।
माधोराजपुरा. बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में मंच पर बैठे मुख्य अतिथि बाबूलाल नागर व समाज के लोग।
बाघावास. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघावास में शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई। बाबा साहेब को पुष्पांजलि देते लोग।
भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
माधोराजपुरा| डॉ. भीमराव अम्बेड़कर सामाजिक विकास संस्था राजस्थान की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में कस्बे में शुक्रवार को ग्राम पंचायत के बाहर प्रांगण में बाबा साहेब की 127वीं जयंती एवं भामाशाह व कार्यकर्ता सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर थे। कहा कि हमें बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। अध्यक्षता डॉ.भीमराव अम्बेडकर सामाजिक विकास संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. बुद्धिप्रकाश बैरवा ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच भागचंद कासलीवाल, पंसस कैलाश नागरवाल थे। सरपंच कासलीवाल ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेश प्रभारी नरेश बैरवा, संयोजक त्रिलोक राज बैरवा, कमलेश वाल्मीकि, नवदीप सिंह ने सभी अतिथियों, भामाशाहों का सम्मान किया।