चौमू ग्रामीण| ग्राम सिरसली स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति में सोमवार को निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव के निर्देशन तथा व्यवस्थापक राजेंद्र प्रसाद शर्मा के सहयोग से समिति के चुनाव संपन्न हुए। व्यवस्थापक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि चुनाव में मोहनलाल डागर अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा रामलाल निठारवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद के लिए मोहनलाल डागर को 8 मत मिले तथा उमराव बुनकर को 3 मत मिले। मोहनलाल डागर 5 मतों से विजयी हुए। व्यवस्थापक शर्मा ने बताया कि जगदीश शर्मा, हनुमान सहाय भावरिया, ग्यारसीलाल केशवा, कैलाश गरेड़, गुड्डी देवी यादव, मधु शर्मा, गौरीशंकर जांगिड़, कमलेश बागड़ा, गोपाल मीणा सदस्य चुने गए। इस मौके पर पूर्व सरपंच कालूराम भावरिया, अजीत भावरिया आदि मौजूद थे।