पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंसल टैलेंट सर्च के द्वितीय चरण की परीक्षा में 11887 परीक्षार्थी शामिल

बंसल टैलेंट सर्च के द्वितीय चरण की परीक्षा में 11887 परीक्षार्थी शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू/चौमूू ग्रामीण| शहर के रेनवाल रोड स्थित बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन सीनियर सेकंडरी स्कूल की ओर से बंसल टैलेंट सर्च के द्वितीय चरण की परीक्षा रविवार को बंसल स्कूल सहित 18 केंद्रों पर हुई।

उपनिदेशक आलोक बंसल ने बताया कि टैलेंट सर्च परीक्षा के लिए 13694 परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिसमें से 11887 परीक्षार्थी शामिल हुए। टैलेंट सर्च के प्रति ग्रामीण केंद्रों पर अत्यधिक उत्साह देखा गया। इन परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित हुए। निदेशक अशोक बंसल ने कहा कि इस परीक्षा का केंद्र बिंदु ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे लाना है। जब तक विद्यार्थी टैलेंट सर्च जैसी परीक्षाओं में स्वयं के ज्ञान का परीक्षण नहीं करेंगे, तब तक खुद की योग्यताओं को नहीं जान पाएंगे और इस परीक्षण के लिए बंसल टैलेंट सर्च परीक्षा विद्यार्थियों को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 18 केंद्रों के लिए 4-4 सदस्यों की टीमें बनाई गई थी तथा सभी टीमों को सवेरे 7:30 बजे केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया था। चौमू स्थित परीक्षा केंद्र पर भी परीक्षार्थी उमड़े एवं कॅरियर काउंसलिंग के लिए लगाए गए काउंटर पर विद्यार्थी व उनके परिजन नीट व आईआईटी से संबंधित जानकारी लेते नजर आए। परीक्षा में 10वीं, 11वीं व 12वीं विज्ञान के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रथम पुरस्कार कम्प्यूटर, द्वितीय पुरस्कार 2 टेबलेट और तृतीय पुरस्कार 2 रेसिंग साइकिल रखी गई। साथ ही प्रवेश लेने पर 90 प्रतिशत छात्रवृति दी जाएगी। बाद में परीक्षा के सफल संचालन के लिए स्टॉफ की मीटिंग रखी गई। मीटिंग में उपनिदेशक कालूराम सामोता, मैनेजिंग डायरेक्टर राजवीर चौधरी, प्राचार्य अजय शर्मा, व्याख्याता जीएल सर, एपी सर, रवि सर, लोकेश सर, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, हरलाल चौधरी, अनिल कंडेरा, अजय गुप्ता, अरविंद शर्मा, विक्रमसिंह राठौड़, जीतेश सामोता, सतवीर यादव, सूरज शर्मा, कानाराम जाट, कुलदीप सिंह, सीपी शर्मा, महावीर शर्मा, मनीष शर्मा, केडी सर, शिवराज सिंह, मधुसुदन शर्मा, रामकिशन शर्मा, देवानंद जांगिड़, नेमीचंद अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल, पीटीआई महेश शर्मा, हनुमान घटाला आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...