पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयरामपुरा में करंट से युवक की मौत

जयरामपुरा में करंट से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | राजावास/जाहोता

जयरामपुरा गांव में विद्युत लाइनों का काम कर रहा एक कर्मचारी करंट लगने से गंभीर झुलस गया जिसे गंभीर हालत में चौमू के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चौमू सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया।

वहीं से हरमाडा़ थाना पुलिस ने शव को जयपुर के कावंटिया अस्पताल की मोर्चरी मॆें रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

थाना इंचार्ज लखन सिंह खटाना ने बताया कि मृतक दीपक सुमन (25) मध्यप्रदेश के श्योपुर गांव का निवासी है जो यहां विद्युत निगम में ठेकेदार का कर्मचारी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब दीपक जयरामपुरा में बिजली पोल पर चढ़कर काम कर रहा था कि अचानक केबल में करंट आ गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...