कविताओं से जगाई बाबा साहेब के सिद्धांतों की अलख
भास्कर न्यूज | सांभरलेक ग्रामीण
सांभरलेक में अंबेडकर जयंती उत्सव समारोह के तहत दिनभर कार्यक्रम की धूम रही। प्रातःकाल से लेकर देर रात तक कार्यक्रमों की छड़ी लगी रही।
जानकारी के अनुसार सांभरलेक में अंबेडकर चेतना समिति द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला देहात अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष विनोद कुमार सांभरिया, उपाध्यक्ष विजय प्रजापत, अध्यक्षता अंबेड़कर चेतना समिति के अध्यक्ष नानगराम गैहलोनिया ने की।
कवियों द्वारा अंबेडकर के जीवन शैली, कार्य और उनके सिद्धांतों पर कविताओं और गजल के माध्यम से श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुति दी। अंबेडकर चेतना समिति के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों श्रोता मौजूद थे।
कवि सम्मेलन
सांभरलेक में देर रात तक अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रमों की धूम
सांभरलेक ग्रामीण. अंबेडकर जयंती पर देर रात आयोजित कवि सम्मेलन में प्रस्तुति देते कवि।
जीवन आदर्शों को याद कर दी पुष्पांजलि
चौमू| ग्राम मोहनपुरा में डॉ. अंबेड़कर विचार मंच के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेड़कर की जयंती मनाई गई। लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने के लिए कहा। समिति अध्यक्ष बनवारी लाल गढ़वाल ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रभूदयाल धोलेटिया, रामगोपाल वर्मा, कैलाश मीणा, रामप्रसाद मीण, हेमंत, विरेंद्र, रविंद्र आिद वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।